हरियाणा भवन में एकल अभियान पूर्वोत्तर प्रभाग का कार्यक्रम संपन्न - W7S News

Breaking News

test banner

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday 29 May 2024

हरियाणा भवन में एकल अभियान पूर्वोत्तर प्रभाग का कार्यक्रम संपन्न





प्रभाग स्तरीय नैष्णात्य वर्ग तथा समिति प्रशिक्षण वर्ग आयोजित 


W7s news,,गुवाहाटी 26 मई। समग्र भारतवर्ष में विगत 35 वर्षों से एकल अभियान के द्वारा देश की सीमा क्षेत्र, जनजातीय क्षेत्र तथा अति संवेदनशील क्षेत्रों में पंचमुखी योजना चलाया जा रहा है अर्थात एकल विद्यालय योजना, आरोग्य योजना, ग्रामोत्थान योजना, ग्राम स्वराज योजना, श्री हरि कथा योजना संचालित किया जा रहा है। ग्रामों की सर्वांगीण विकास हेतु यह अभियान निरन्तर प्रयासरत है। वर्तमान पूरे भारतवर्ष में एक लाख से अधिक ग्रामों में एकल अभियान का कार्य विस्तार किया गया है। उसमें से पूर्वोत्तर के असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में कुल 7260 ग्रामों में अभियान की विभिन्न सेवा कार्य विस्तार किया गया है। यह जन-जन का अभियान बने और राष्ट्रहित में पूर्णरूपेण समर्पित हो। शिक्षा, स्वास्थ, स्वावलम्बन, स्वाभिमान तथा संस्कार के माध्यम में समाज उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण कारना ही एकल अभियान का उद्देश्य है। यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि एकल अभियान का यह राष्ट्र निर्माण के पुनित कार्य को सफल रूपायण करने हेतु पूर्वोत्तर में 520 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता और प्रत्येक ग्राम, जिला, प्रान्त स्तरीय समितियाँ तन-मन-धन पूर्वक अपनी सेवा प्रदान कर रही है। इस कार्य में कार्यरत उन सभी कार्यकर्ताओं का मानसिक,


बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास हेतु दिनांक 24 मई से तीन दिवसीय प्रभाग स्तरीय नैष्णात्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गुवाहाटी महानगर स्थित हरियाणा भवन में कुसलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में पूर्वोत्तर से चयनित कुल 25 प्रमुख सेवाव्रती कार्यकर्ता ने भाग लिया। एकल अभियान के संगठन प्रभारी माधवेनद्र सिंह, प्रशिक्षक के नाते केन्द्रीय प्रशिक्षण प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा, केन्द्रीय सह प्रशिक्षण प्रमुख रंजन कुमार बाग, सनत कुमार, केन्द्रीय सह आरोग्य शिक्षा प्रमुख कर्ण गौड़, पूर्वोत्तर प्रभाग शिक्षा प्रभारी रीणा भौमिक, प्रभाग उपाध्यक्ष अतिन्द्र विजय चौधरी उपस्थित रहकर विभिन्न विषयों पर बौद्धिक प्रदान किए और उद्घाटन सत्र में एकल अभियान के केन्द्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ने मार्गदर्शन प्रदान की। रविवार को समिति दिशा-निर्देश प्रशिक्षण आयोजन गुवाहाटी स्थित हरियाणा भवन प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अनुष्ठान माजुली के उत्तर कमलाबाड़ी सत्र के सत्राधिकार श्री श्री जनार्दन देव गोस्वामी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस श्रृंखला में पूर्वोत्तर प्रभाग समिति के नवीन प्रभाग समिति के अध्यक्ष अमल बैश्य, उपाध्यक्ष अतिन्द्र विजय चौधुरी, सचिव ज्योति प्रसाद सहरिया और उनके पूरी टोली ने शपथ पाठ करते हुए विधिवत पूर्वोत्तर का कार्यभार ग्रहण किया। जिसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मणिपुर से लिजा स्तरीय, प्रांत स्तरीय समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन की ध्येय, अवधारणा, संगठन शात्र, अभियान समिति की भुमिका एवं कार्यपद्धति, ग्राम संगठन आदि विषयों पर एकल अभियान के संगठन प्रभारी माधवेन्द्र सिंह, केन्द्रीय कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, अखिल भारतीय सह अभियान प्रमुख खेमानन्द सपकोटा ने प्रस्तुत की। इस मौके पर केन्द्रीय प्रशिक्षण प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा, सनत कुमार, कर्ण गौड़, केन्द्रीय रथ सह प्रमुख

राधाकान्त साह, शिक्षा प्रभारी पूर्वोत्तर प्रभाग श्रीमती रीना भौमिक, महिला समिति अध्यक्ष वंदना बगड़िया आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here