असम में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का विस्तार, गुवाहाटी में ‘सुचिता टोयोटा’ की नई डीलरशिप का शुभारंभ - W7S News

Breaking News

test banner

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 5 July 2026

असम में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का विस्तार, गुवाहाटी में ‘सुचिता टोयोटा’ की नई डीलरशिप का शुभारंभ


 

W7s news,,गुवाहाटी, 5 जुलाई: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज महानगर के मालीगांव में अपनी नई डीलरशिप ‘सुचिता टोयोटा’ का शुभारंभ किया। इस नई डीलरशिप के माध्यम से कंपनी ने असम में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए ग्राहकों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, उनके विश्वास को और मजबूत बनाने तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र की तेजी से बदलती गतिशीलता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

नई डीलरशिप का उद्घाटन टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के पूर्वी क्षेत्र (बिक्री, सेवा एवं प्रयुक्त वाहन) के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा तथा सुचिता टोयोटा के डीलर प्रिंसिपल रघुपति भुवालका ने संयुक्त रूप से किया। लगभग 19,000 वर्ग फुट में फैली यह अत्याधुनिक सुविधा 3एस (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) की संपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगी। प्रशिक्षित और अनुभवी टीम से पीपीसुसज्जित यह डीलरशिप टोयोटा के वैश्विक मानकों के अनुरूप ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा अनुभव उपलब्ध कराएगी। यहां टोयोटा यू-ट्रस्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके माध्यम से ग्राहक प्रमाणित प्रयुक्त वाहनों की खरीद, बिक्री और एक्सचेंज की विश्वसनीय सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के पूर्वी क्षेत्र (बिक्री, सेवा एवं प्रयुक्त वाहन) के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा, “हमें ‘सुचिता टोयोटा’ का टोयोटा परिवार में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। गुवाहाटी में इस नई डीलरशिप का उद्घाटन पूर्वोत्तर भारत में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह क्षेत्र विकास की अपार संभावनाओं से परिपूर्ण है। हमारा लक्ष्य एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क विकसित करना है, जो सतत विकास को गति देने के साथ-साथ ग्राहकों को टोयोटा की विश्वस्तरीय और उत्कृष्ट स्वामित्व अनुभव प्रदान करे।”

सुचिता टोयोटा के डीलर प्रिंसिपल रघुपति भुवालका ने कहा, “टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के साथ हमारी साझेदारी ग्राहक-केंद्रित ऑटोमोबाइल अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टोयोटा के वैश्विक गुणवत्ता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता के मानकों के अनुरूप विकसित यह सुविधा ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने, उनकी सुविधा बढ़ाने और दीर्घकालिक संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। हम गुवाहाटी के ग्राहकों को सहज और संतोषजनक वाहन स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नई डीलरशिप में टोयोटा की संपूर्ण उत्पाद श्रृंखला उपलब्ध होगी। इनमें अर्बन क्रूज़र एबेला (Urban Cruiser Ebella), ऑल-न्यू कैमरी, अर्बन क्रूज़र टैसर, नई इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस, फॉर्च्यूनर लेजेंडर, हिलक्स, ग्लैंजा, अर्बन क्रूज़र हाईराइडर, रूमियन, तथा प्रीमियम मॉडल एलसी 300 और वेलफायर शामिल हैं।

इस नई डीलरशिप के शुभारंभ के साथ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने असम में अपने ग्राहक संपर्क केंद्रों (कस्टमर टचपॉइंट्स) की संख्या बढ़ाकर 34 कर दी है। यह विस्तार कंपनी की ग्राहक-केंद्रित नेटवर्क को मजबूत करने तथा विश्वसनीय उत्पादों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को उत्कृष्ट वाहन स्वामित्व अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here