एसएसबी सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया बिहू उत्सव - W7S News

Breaking News

test banner

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 16 April 2025

एसएसबी सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया बिहू उत्सव

 दिनांक 15 अप्रैल 2025 को सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी में असम की आत्मा और संस्कृति का प्रतीक माना जाने वाला बिहू उत्सव को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री सुधीर वर्मा, महानिरीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री सुधीर वर्मा ने स्थानीय लोगों, बलकर्मियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। बिहू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महानिरीक्षक ने कहा कि यह पर्व नव वर्ष का स्वागत, अच्छी फसल तथा प्रगति एवं खुशियों का प्रतीक है। समारोह में स्थानीय कलाकारों, बलकर्मियों एवं उनके परिजनों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो असम की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है। श्रीमती रानी अनुराधा, क्षेत्रीय संदीक्षा अध्यक्षा की अगुवाई में संदीक्षा परिवार ने समारोह में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उत्साहवर्धक उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रथम वाहिनी के अधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिजनों की भी सराहनीय उपस्थिति रही। इस दौरान श्री एच. बी. के. सिंह, उप-महानिरीक्षक (प्रशासन), श्री नीरज चंद, उप-महानिरीक्षक (प्रचालन), श्री अरविंद वर्मा, कमांडेंट (प्रशासन), अन्य अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित थे। 





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here